Exclusive: मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, किस नेता के सितारे बुलंद? क्या कहते हैं देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य

MP Assembly Election 2023 Winner Prediction: मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? किसने मुंह की खानी पड़ेगी? पंडित तिवारी ने यह भविष्यवाणी NEWS 24 से बातचीत करते हुए की, आइए जानते हैं…

madhya pradesh election result 2023

madhya pradesh election result 2023

विज्ञापन

शिखिल ब्यौहार, भोपाल

MP Assembly Election 2023 Winner Prediction: देश में इस समय चुनावी महासंग्राम चल रहा है। बिसात बिछी हुई है। चालें चली जा चुकी हैं। अब शह और मात का इंतजार है, जिसका 3 दिसंबर को फैसला होगा। पांचों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। दोनों ही पार्टियों ने जीत के लिए दम लगा रखा है। इस बीच देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद तिवारी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? किसने मुंह की खानी पड़ेगी? किसके सिर जीत का ताज सजेगा। पंडित तिवारी ने यह भविष्यवाणी NEWS 24 से बातचीत करते हुए की, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

पंडित तिवारी ने भविष्यवाणी की है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के प्रबल ग्रह करीब 117 सीटों पर कांग्रेस की विजय का कारक बन रहे हैं, क्योंकि भाजपा पर शनि का प्रकोप मंडरा रहा है, इसलिए भाजपाको मुंह की खानी पड़ेगी। शिवराज चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का समय विपरीत चल रहा है। ग्रह और नक्षत्र इस समय कमलनाथ और कांग्रेस के पक्ष में हैं, इसलिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस का फायदा होता नजर आ रहा है।

 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सियासी कुंडली का विश्लेषण…

  • कांग्रेस धनु लग्न और कन्या राशि की पार्टी
  • भाजपा मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की पार्टी
  • मध्य प्रदेश धनु लग्न और कन्या राशि का राज्य

मतदान के दौरान मध्य प्रदेश की कुंडली

पंडित तिवारी ने भविष्यवाणी की है कि जब चुनाव मतदान हो रहे थे तो 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन प्रदेश में हुआ। कुंडली के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह बुध का गोचर हुआ। जब चुनाव हुए तो बुध ग्रह वृश्चिक राशि में थे। सूर्य मध्य प्रदेश की राजनीति में भाग्य स्थान का ग्रह है और वह वृश्चिक राशि में बैठे हुए थे। राहु मीन राशि में केतु कन्या राशि में पहुंचे। शुक्र राजनीति का कारक ग्रह कन्या राशि में नीच का होकर भ्रमण करता रहा। 17 नवंबर की कुंडली पूरा दिप पूर्वाआषा मतलब धनु राशि में भ्रमण करता रहा। वहीं भाजपा पर शनि की ढैया चल रही है। शनि भाजपा को परेशान कर रहा है। कांग्रेस के लिए वृश्चिक राशि में शुभ परिणाम आ रहे हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी और यह सरकार कांग्रेस ही बनाएगी।

 

विज्ञापन

किस काल और लग्न में शपथ ले सरकार?

पंडित तिवारी ने कहा कि वहीं कांग्रेस की सरकार के लगातार 5 साल चलने पर भी संशय है। दरअसल, शपथ ग्रहण किस नक्षत्र में होगा, इस पर सरकार का भविष्य निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री और विधायक शपथ किस काल में ले रहे हैं, किस चौघड़िया में ले रहे हैं, किस लग्न में ले रहे हैं, यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। पिछली बार मध्य प्रदेश का शपथ ग्रहण सबसे अशुभ मुहूर्त और सबसे खराब लगन में हुआ था। 18 महीने भी मुश्किल से सरकार चल पाई थी। वही स्थिति इस बार फिर से बन रही है। केतु के 18 महीने से भ्रमणशील होने के कारण स्थिरता के संकेत नहीं है, लेकिन शुभ मुहूर्त चौघड़िया में शपथ लेते हैं तो इस बात की संभावना है कि सरकार लंबे समय तक चलेगी।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

शिवराज, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य के ग्रह-नक्षत्र

पंडित तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समय 9 जुलाई 2024 तक कमजोर है। उनकी कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष में सप्तमेश की दशा जब भी चलती है तो उसे मारक कहा जाता है। सप्तम भाव जनता का भी होता है। यही कारण है कि इतना लोकप्रिय होने के बावजूद पार्टी ने उनको अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित नहीं किया है। कुंडली में कई मामलों में यदि ग्रह की दशा ठीक न हो तो जातक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवराज के मुकाबले कमलनाथ के ग्रह मजबूत हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सितारे भी कमजोर हैं। उन्हें ग्वालियर चंबल संभाग में बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ी। 2024 का साल भी उनके लिए कमजोर रहेगा। सिंधिया को किसी अच्छे ज्योतिष से परामर्श लेना चाहिए।

पंडित तिवारी का कहना है कि इस समय कांग्रेस के ग्रह नक्षत्र काफी मजबूत हैं। राजस्थान को छोड़कर सभी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति काफी अच्छी है और सरकार बनने के आसार हैं। राजस्थान में कांग्रेस पर अशोक गहलोत के ग्रहों का विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ