शशांक द्विवेदी
New Scam Technique in Khajuraho With QR code: मध्य प्रदेश के खजुराहो से धोखाधड़ी और साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठगों ने चालाकी से रातों-रात शहर की दुकानों और पेट्रोल पंप के बाहर लगे QR कोड ही बदल दिए। इसकी वजह से इन जगहों पर होने वाली QR पेमेंट सीधे ठगों के खाते में जा रही है। ठगों के इस करतूत का खुलासा एक महिला दुकानदार की सतर्कता की वजह से हुआ। इस घटना के बाद शहर में QR कोड से पेमेंट को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
QR कोड बदलने वारदात CCTV में कैद
महिला दुकानदार ने बताया कि दुकान पर जब ग्राहक ने QR कोड स्कैन करके पेमेंट के लिए नाम दिखाया, तो दुकान के QR स्कैन पर उनके नाम की जगह किसी और शख्स का नाम फ्लैश हो रहा है। जिसके बाद दुकानदार को शक हुआ कि कहीं दुकान के बाहर लगे QR कोड को किसी ने बदल दिया है। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, जिसके बाद उनका शक सच में बदल गया। सीसीटीवी फुटेज में रात में QR कोड बदलने की पूरी वारदात दिखाई दी। इसमें 2 नकाबपोश युवक दिख रहे हैं, जिनमें से एक युवक को कुछ चिपकाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि महिला दुकानदार की सतर्कता से वह ठगी के शिकार होने से बच गई, वहीं कुछ दुकानदार ठगी के शिकार भी हो गए।
पेट्रोल पंप का भी QR कोड बदला
QR कोड स्कैमर्स ने सिर्फ दुकानों तक ही सीमित नहीं रहे। इन स्कैमर्स ने दुकानों के अलावा पेट्रोल पंप के अंदर लगे QR कोड को भी बदल दिया। पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां भी QR कोड के ऊपर रात में कोई दूसरा QR कोड चिपका कर चला गया। जब पेट्रोल भराने के बाद कुछ ग्राहकों ने QR कोड स्कैन कर पैसे ट्रांसफर किए, तो पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर ही नहीं हुए। जब अकाउंट में एड नहीं हुए, तो हमने QR कोड चेक किया। इसके बाद पता चला कि उसमें किसी और शख्स का नाम शो हो रहा था। इसके बाद फेक QR कोड को हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: चित्रकूट में फर्जी निकली पुजारी के साथ हुई लूट, SP ने बताई विवाद की सच्चाई
ठेलेवाले को हुआ भारी नुकसान
इसी तरह से बिरयानी ठेलेवाले की माने तो उसके यहां पर भी QR कोड बदल दिया गया; दिनभर ग्राहकों ने उसी QR कोड पर ही पैसे ट्रांसफर करते रहे। लेकिन जब दिनभर गुजर जाने के बाद उसके खाते में एक भी पैसा नहीं पहुंचा, तो उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने QR कोड को चेक किया। उस QR कोड पर किसी और व्यक्ति का नाम शो हो रहा था। बिरयानी वाले ने बताया कि इससे उसे करीब 1 से 1.5 हजार रुपये तक का नुकसान हो गया।
एक बात कॉमन थी
कुछ भी हो, इस पूरे मामले में एक बात कॉमन थी; जितने भी QR कोड स्कैनर थे, उन सभी में एक ही नाम आ रहा था, जो छोटू तिवारी था। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines