चित्रकूट में फर्जी निकली पुजारी के साथ हुई लूट, SP ने बताई विवाद की सच्चाई

MP Chitrakoot Saint Loot Case New Update: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में संत द्वारा किए गए हंगामे और उनके लूट के मामले में एक नया अपडेट आया है।

MP Chitrakoot Saint Loot Case New Update

MP Chitrakoot Saint Loot Case New Update: मध्य प्रदेश के छतरपुर से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे संत के साथ लूट के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, जिले चित्रकूट में मुख्य चौराहे पर कुछ दिनों पहले ही एक संत ने जोरदार हंगामा किया। बीच सड़क पर तांडव करते हुए धनुषधारी संकटमोचन मंदिर के पुजारी संत परमात्मा दास महाराज ने आरोप लगाया था कि ट्रैवल एजेंट के ड्राइवर ने चित्रकूट में उनके 85 हजार रुपये की लूट ली है। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है। अब चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संत के विवाद की असली सच्चाई के बारे में बताया है।

एसपी ने बताई विवाद की सच्चाई

चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संत के विवाद की असली वजह लूट नहीं थी। दरअसल, संत ने महाकुंभ के लिए गाड़ी बुक करने के बाद ड्राइवर से गाड़ी में हूटर लगवाने के लिए कहा था। इसके साथ ही वह ट्रैवल एजेंट पर दबाव बनाते हुए गाड़ी को बिना ड्राइवर के कुंभ ले जाने की भी शर्त रखी थी। जब उनकी यह शर्त नहीं मानी गई, तो उन्होंने ट्रैवल एजेंट पर अपने साथ लूट का आरोप लगाया।

चौराहे पर संत का हंगामा

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संत ने चित्रकूट के धनुष चौराहे पर जमकर हंगामा काटा था। यहां वह कुछ कागजातों के साथ ट्रैवल एजेंट पर लूट का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने संत को समझा- बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ