इंदौर आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, उज्जैन में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे

nepal pm pushpa kamal dahal prachanda

nepal pm pushpa kamal dahal prachanda

विज्ञापन

MP News: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल प्रचंड 2 जून को इंदौर दौरे पर रहेंगे इसके साथ ही वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने भी जाएंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर इंदौर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नेपाल से आ रहा 50 लोगों का दल

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर में दूसरे जिलों से 1 हजार पुलिस बल को बुलाकर तैनात किया गया है। 200 से ज्यादा पुलिस बल होटल पर तैनात रहेगा। बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ 50 लोगों का एक दल आ रहा है, जिसमें नेपाल के पत्रकार सहित नेता भी शामिल है।

विज्ञापन

बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल प्रचंड 2 जून को इंदौर आएंगे और 3 जून को वापस लौट जाएंगे । इसी दौरान वे उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने भी जाएंगे नेपाल के पीएम के दौरे की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम इंदौर पुलिस ने पूरे कर लिए हैं।

सीएम शिवराज ने अधिकारियों से की चर्चा

सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर इंदौर के आला अधिकारियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी से चर्चा की है। चर्चा के बाद आज इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर इंदौर कलेक्टर ने होटल मेरियट का दौरा किया सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा अब इंदौर में नेपाल के प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां भी जोर शोर पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ