हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP में हुए स्वागत से खुश हुए नेपाल के PM, ट्वीट कर जताया अभार, लिखी बड़ी बात

विज्ञापन
nepal pm pushpa kamal dahal prachanda

MP News: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हाल ही में भारत के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन का भी दौरा किया था। इस दौरान सीएम शिवराज ने नेपाल के पीएम का स्वागत किया था। यात्रा पूरी होने के बाद नेपाल के पीएम ने मध्य प्रदेश में मिले स्वागत पर आभार व्यक्त किया है।

स्वागत से खुश हुए नेपाली पीएम

नेपाल के पीएम का मध्य प्रदेश में मालवी अंदाज में स्वागत किया गया था। जहां उन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता देखी थी। इसके अलावा उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी किए थे। इस दौरान पूरे समय सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे थे। जिसके बाद नेपाल पहुंचकर नेपाली पीएम ने ट्वीट कर सीएम शिवराज और प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आभार जताया है।

https://twitter.com/PM_nepal_/status/1664855578357669888?s=20

विज्ञापन

नेपाल के पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हमें इंदौर में कचरा प्रबंधन केंद्र, विशेष आर्थिक क्षेत्र और भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचाने जाने वाले शहर को देखने का मौका मिला। उज्जैन के प्रसिद्ध शहर महाकालेश्वर मंदिर का दौरा करने का अवसर मिला। मैं मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के हार्दिक स्वागत एवं सत्कार के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’

इंदौर-उज्जैन का किया था दौरा

नेपाल के पीएम ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश का दौरा किया था। दो दिन के दौरे के बाद पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने इंदौर और उज्जैन प्रवास के बाद आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां सीएम शिवराज ने उन्हें विदा किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola