पहला बच्चा खोया, अब गूंजी 3 किलकारियां; उज्जैन की महिला ने एक साथ 3 बच्चे जन्मे, बताया क्या कठिनाइयां आईं‌?

Ujjain Woman Gave Birth to Three Childrens: नवरात्रि के दिनों में एक महिला ने 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। इनमें 2 कन्याएं और एक लड़का है। बच्चों के जन्म से परिवार में जहां खुशियों का माहौल है, वहीं डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर ने इसे करियर का पहला अनोखा केस बताया।

Badhai Ho Badhai Ujjain Woman Gave Birth to Three Childrens

डॉक्टरों ने तीनों बच्चों और उनकी मां को स्वस्थ बताया है।

Ujjain Woman Gave Birth to Three Childrens: एक महिला ने अपने पहले बच्चे को खो दिया था, उस दर्द से उभरी नहीं थी कि वह फिर से गर्भवती हो गई। अब उसने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। नवरात्रि के दिनों में मां की कृपा से 3 किलकारियां उसके घर में गूंजी तो जश्न का माहौल बना गया। 2 कन्याओं के साथ भोलेनाथ का आगमन हुआ है।

विज्ञापन

जी हां, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा ग्राम अजीमाबाद पारदी मे रहने वाली महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ 3 बच्चों की डिलीवरी होते ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जहां हैरत मे पड़ गए, वहीं बच्चों के माता-पिता और परिजनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वाले मिठाई बांट रहे हैं।

विज्ञापन

एक बच्चा खोने के दर्द के बीच 3 बच्चे जन्मे

3 बच्चों की सफल डिलीवरी करवाने वाली डॉ इंदू सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है। उज्जैन के ऑर्थो अस्पताल में ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी रही। नागदा के ग्राम अजीमाबाद पारदी में रहने वाली गीता ने बच्चे जन्मे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान रेगुलर ट्रीटमेंट के चलते गीता को 9 महीने तक कोई परेशानी नहीं आई।

विज्ञापन

गीता के पति धन्नालाल ने बताया था कि 3 साल पहले उन्होंने अपना पहना बच्चा खो दिया था। नवजात शिशु के हार्ट में डिफेक्ट होने के कारण 10 से 15 दिन में ही उसकी मौत हो गई थी। अब गीता अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सेंसिटिव है। डॉ इंदू ने बताया कि यह जानने के बाद गीता को खास देखभाल दी गई थी।

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी में क्या कठिनाइयां आईं?

डॉ इंदू ने बताया कि पहले बच्चे की मौत के बाद गीता और उनके पति धन्नालाल डॉ इंदू सिंह के पास आए थे। उन्होंने दोनों की काउंसिलिंग की। उन्होंने बेबी प्लान किया, ट्रीटमेंट कराया। उसके बाद जब गीता गर्भवती हुई तो पहली सोनोग्राफी से ही पता चल गया था कि गीता के गर्भ में 3 भ्रूण हैं।

शुरुआत में गीता के परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि डॉक्टर्स भी इस बात से घबराए हुए थे कि आखिर गर्भ में तीनों बच्चों को 9 महीने तक किस तरीके से स्वस्थ रखा जाए, लेकिन जब हमने ट्रीटमेंट किया तो सोनोग्राफी में बच्चे बढ़ने और उनके स्वस्थ होने की जानकारी मिलती रही। आखिरी समय तक भी बच्चों को काफी केयर दी गई और सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई।

विज्ञापन

करियर मे पहली बार करवाई ऐसी डिलीवरी

3 बच्चों की सफल डिलीवरी कराने के बाद खुशी जाहिर करते हुए डॉ इंदू सिंह ने बताया कि यह डिलीवरी उनके लिए काफी चौंकाने वाली है। उनके 15 साल के करियर में यह पहली ऐसी डिलीवरी है कि 3 बच्चे एक साथ जन्मे हो। गीता की सर्जरी करीब 40 से 45 मिनट तक चली और फिर 6 मिनट में तीनों बच्चों को जन्म हो गया। गीता ने 2 लड़कियों और एक लड़के को स्वस्थ रूप से जन्म दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ