नरसिंहपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI को रंगे हाथों रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नरसिंहपुर से सामने आया है, जहां गाडरवारा डीएसपी कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर कार्यवाही की है। इस दौरान ASI संजय दीक्षित को तीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कार्यवाहक ASI संजय दीक्षित दहेज के प्रकरण को खत्म करने के नाम पर फरियादी से 65 हजार की रिश्वत मांगी थी। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से कर दी, जिसके बाद लोकायुक्त ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया और आज रंगे हाथ ASI संजय दीक्षित को तीस हजार रुपए लेते हुए दबोच लिया।
इस कार्रवाई से कार्यालय समेत अन्य सरकारी ऑफिसों में हड़कंप मच गया। फरियादी ने बताया कि दहेज के प्रकरण को खत्म करने के नाम पर उससे 65 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त की टीम से कर दी। आज टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में हर दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को मंदसौर में इनकम टैक्स ऑफिसर 5 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार हुआ था। यह कार्रवाई सीबीआई की टीम ने की थी। वहीं कटनी में भी कल एक पटवारी ट्रैप हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: