---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP में होगी कांग्रेस के DK की एंट्री, नरोत्तम मिश्रा बोले- अरुण यादव, सुरेश पचौरी पर विश्वास करना चाहिए

MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के परिणामों से कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार रहे डीके शिवकुमार को पार्टी मध्य प्रदेश में भी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। जिस पर एमपी में सियासत भी शुरू […]

MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के परिणामों से कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार रहे डीके शिवकुमार को पार्टी मध्य प्रदेश में भी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। जिस पर एमपी में सियासत भी शुरू हो गई है। नरोत्तम मिश्रा ने डीके की एंट्री पर कमनलाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

एमपी में तो पहले से ही डीके हैं

दरअसल, जब नरोत्तम मिश्रा से एमपी में कांग्रेस की तरफ से डीके शिवकुमार की एंट्री को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास पहले से ही दो डीके हैं, यानि दिग्विजय सिंह जी और कमलनाथ जी काफी हैं। फिर उन्हें डीके की क्या जरूरत।’

---विज्ञापन---

अरुण यादव-सुरेश पचौरी पर विश्वास करना चाहिए

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बाहर से आयातित नेताओं को लाने की जगह कमलनाथ जी को अरुण यादव जी, सुरेश पचौरी जी, कांतिलाल भूरिया जी पर विश्वास करना चाहिए। क्योंकि इनसे भी कांग्रेस को काम लेना चाहिए, ये घर बैठे हैं। बाहर से लाने की क्या जरूरत’।

कमलनाथ पर साधा निशाना

इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘खुद को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले कमलनाथ जी को पवन खेड़ा‌ जी के जरिए 10 जनपथ ने स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। क्योंकि कमलनाथ जी झूठ बोलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रम के जाल में फंसा कर रखना चाहते हैं।’

---विज्ञापन---

डीके की होगी एंट्री

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीके शिवकुमार जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर भी पहुंच सकते हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

First published on: May 24, 2023 01:36 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola