MP News: राजधानी भोपाल में आज यूनेस्को की दो दिवसीय सब-रीजनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होगी। जिसमें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। जिसमें एक अहम फैसला भी लिया जा सकता है।
नर्मदा परिक्रमा सांस्कृतिक विरासत
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध नर्मदा परिक्रमा को दुनिया की सांस्कृतिक विरासत में शामिल करवाया जा सकता है। इसके लिए शिवराज सरकार ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। मध्य प्रदेश संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से यह प्रस्ताव भेजा गया है।
कई देशों के लोग होंगे शामिल
बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यूनेस्को नई दिल्ली के ऑफिस-इन-चार्ज हिजकिल लामिनी और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर इन मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किये जाएंगे, जिसमें भारत सहित भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका सहित अन्य कई देशों के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि विश्व विरासत स्थलों के संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियों और चुनौतियों एवं आगामी रणनीति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसी में नर्मदा परिक्रमा पर विचार किया जाएगा।
2600 किलोमीटर की होती है नर्मदा परिक्रमा
बता दें कि मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध नदी नर्मदा की परिक्रमा की जाती है। यह देश और दुनिया की एक मात्र ऐसी नदी है, जिसकी परिक्रमा होती है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक से गुजरात के भरूच तक नर्मदा परिक्रमा का मार्ग है। जो करीब 2600 किलोमीटरका मार्ग होता है। पैदल परिक्रमा में 3 से 4 महीने का समय लगता है। नर्मदा परिक्रमा के अलावा
इंदौर की गैर का प्रस्ताव भी भेजा गया, जबकि मैहर के 106 साल पुराने बैंड का प्रस्ताव भी भेजा गया है, इसके अलावा गोंड पेंटिंग और आदिवासी गीतों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। बता दें कि यह सभी मध्य प्रदेश की पुरानी विरासत हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines