MPPSC Paper Leaked Sold on Telegram Group: देशभर में इन दिनों नीट और नेट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा छाया हुआ है। इस बीच केंद्र सरकार ने एंटी पेपर लीक कानून भी लागू कर दिया है। इस बीच मध्यप्रदेश में पीएससी का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि लीक हुआ पेपर 100 प्रतिशत सटीक हैं। वहीं पेपर ढाई हजार रुपये में बिक रहा है। इतना ही नहीं ग्रुप में एक मैसेज भी भेजा जा रहा है जिसमें लिखा है क्यूआर कोड पर पेमेंट करते ही पेपर भेज दिया जाएगा। इसके कुछ स्क्रीन शाॅट वायरल भी रहे हैं लेकिन न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता।
बता दें कि मध्यप्रदेश में रविवार को एमपी पीएससी की परीक्षा होनी है। ऐसे में परीक्षा के एक दिन पहले पेपर के टेलीग्राम पर लीक होने की बात कही जा रही है। इसके कुछ स्क्रीनशाॅट भी वायरल हो रहे हैं। इस टेलीग्राम ग्रुप का नाम MPPSC Paper Leaked 2024 है। इसमें लिखा है कि कोई सबूत किसी को नहीं दिया जाएगा।
वायरल बातचीत का स्क्रीनशाॅट
बीजेपी विधायक ने जताई चिंता
बता दें कि कल 110 पदों के लिए यह परीक्षा होनी है। जिसमें 1 लाख 83 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षार्थी देंगे। वहीं इस पेपर लीक घटना पर बीजेपी विधायक भगवान दास ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं चिंतित करने वाली है। करते कुछ लोग हैं और दोष दूसरों पर आता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कठोर कानून लाया गया है।
नीट और नेट को लेकर निशाने पर केंद्र सरकार
बता दें कि देश में इन दिनों नीट और यूजीसी नेट की पेपर लीक को लेकर गहमागहमी का माहौल है। यूजीसी नेट की परीक्षा को केंद्र रद्द कर चुका है। जबकि नीट परीक्षा पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। वहीं पेपर लीक से जुड़ी जांच पटना में ईओयू की 35 टीमें कर रही है। इस बीच सरकार पेपर लीक से जुड़ा एक नया कानून लेकर आ गई है। सरकार ने फरवरी में लोकसभा चुनाव से पहले इस बिल को संसद में पारित कराया था। ऐसे में अब सरकार ने इसे लागू कर दिया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार रात 12 बजे इस संबंध में गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया।
ये भी पढ़ेंः जेल पहुंचाएंगी ये 15 गलतियां; एंटी पेपर लीक के प्रावधान पढ़ें, जानें कितनी सजा और जुर्माना?
ये भी पढ़ेंः CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक, जानें कब शुरू होगा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
16 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
19 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
19 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines