MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने आज फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज आंधी का सिस्टम भी एक्टिव रहेगा। ऐसे में किसानों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि इस वक्त फसलों की कटाई जारी है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल सहित मुरैना, श्योपुर, भिंड, विदिशा, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, ग्वालियर, इंदौर, मंदसौर, जबलपुर, रतलाम और नर्मदापुरम में भी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा यहां बिजली चमकने और गिरने की संभावना भी है। वहीं बदलते मौसम की वजह से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से भी थोड़ी सी राहत मिली है।
दोपहर बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है। क्योंकि साउथ वेस्ट राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बना है, जिसके चलते उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहा। इसी कारण नमी बन रही है। जिससे मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जबकि पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में ओले, बारिश और आंधी का दौर चला, जिससे किसानों को अब तक काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
10 मार्च से शुरू होगी गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10 मार्च के बाद ही मौसम में बदलाव होगा। क्योंकि फिलहाल बारिश की वजह से गर्मी का असर कम है। लेकिन 10 मार्च के बाद जैसे ही बारिश पर रोक लगेगी तो तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines