MP Weather: मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के कई जिलों में अब तक बारिश हो चुकी है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात जमकर बारिश हुई, वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में शाम तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश और ठंड के चलते हुए प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां कर दी। क्योंकि बारिश के बाद शीतलहर की स्थिति भी बनी हुई है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि अभी फरवरी के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा, आज शाम तक ग्वालियर चंबल अंचल के सभी जिलों के साथ-साथ राजधानी भोपाल ,रीवा और सागर संभाग के जिलों के अलावा नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा ,खरगोन, धार, उज्जैन ,देवास, शाजापुर ,नरसिंहपुर में बारिश की संभावना है।
और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन क्षेत्रों में पड़ेंगे ओले! IMD ने जारी किया ये अलर्ट
कोहरे का असर बढ़ेगा
वही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बारिश के बाद कोहरे का असर बढ़ेगा। राजधानी भोपाल में भी देर रात तेज बारिश हुई है। जिससे राजधानी में भी ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद प्रदेश में कोहरे का तेज असर रहेगा। सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है, इसके अलावा भोपाल ,ग्वालियर और रीवा में भी मध्यम कोहरे के आसार हैं। जबकि अधिकतर जिलों में 14 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान चल रहा है, लेकिन मौमस विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है।
ठंड का असर बढ़ेगा
वहीं लगातार बारिश होने के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ा है, वहीं आगे भी फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड बढ़ेगी। क्योंकि अब बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गाय है। जबकि छतरपुर के नौगांव में भी पारा नीचे गिरा। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
32 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines