MP Weather: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बेमौसम बरसात से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज कई जिलों में ओलावृ्ष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश कई जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें शहडोल संभाग के जिलों के साथ मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नर्मदापुरम, छिदवाडा, नरसिंहपुर, सिंगरौली और सिवनी में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

इसके अलावा राजधानी भोपाल शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चम्बल संभागों के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रवि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कल देर रात भी बारिश का दौर जारी रहा। जबकि आज सुबह से भी कई जिलों में बारिश जारी रही।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। क्योंकि 16 मार्च से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। जिससे तेज दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर मध्य प्रदेश आ रही हैं। इन दोनों के मिलने से प्रदेश में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तेज आंधी भी चल रही है। फिलहाल प्रदेश में 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

फसलों को भारी नुकसान

बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है। प्रदेश के जिन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वहां की फसलें पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। गेंहू, चना, मसूर और सरसों की फसल को 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ