---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम, तापमान गिरने से पड़ रही कड़ाके की ठंड

MP Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जिससे सर्दी का असर तेजी से प्रदेश में बढ़ता जा रहा है, तापमान में गिरावट से अब सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग […]

---विज्ञापन---

MP Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जिससे सर्दी का असर तेजी से प्रदेश में बढ़ता जा रहा है, तापमान में गिरावट से अब सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कल से तापमान में और गिरावट आएगी।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर फिलहाल ज्यादा बर्फबारी नहीं हो रही है, लेकिन प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं जिसके चलते रात और दिन का तापमान तेजी से नीचे की तरह लुढ़क रहा है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके उत्तर भारत से गुजरने के बाद रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। यही वजह है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जाएगा।

---विज्ञापन---

शीतलहर चलने का अलर्ट

तापमान में लगातार हो ही गिरावट से प्रदेश में शीतलहर चलने की भी पूरी संभावना बन रही है, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है, जिससे अगर उत्तर भारत की तरफ से हवाओं का असर तेज होता है, तो फिर प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना बनेगी, वहीं सुबह के वक्त से कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे लोग घरों में ही दुबके रहे, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज शीतलहर चलने की पूरी संभावना है।

नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मंगलवार को सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी की बात की जाए तो यहां पर तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर चंबल अंचल में भी तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहा। जिससे अब प्रदेश में ठंड का अच्छा असर दिख रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 21, 2022 12:15 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola