हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Weather: मध्य प्रदेश में शीतलहर, दिन में भी ठंड का प्रकोप, कई जिलों में घना कोहरा

विज्ञापन
mp weather update today

MP Weather: मध्य प्रदेश में अब शीतलहर का असर दिखने लगा है, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब दिन में भी अच्छी ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है, जिससे ठंड का एहसास होता है, वहीं कई जिलों में सुबह के वक्त तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंच गया।

शीतलहर चलने की संभावना

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है, जबकि कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव दिख भी रहा है। क्योंकि यहां दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

और पढ़िए – चूरू में तापमान -0.5, हाड़-मांस सब जाम, Delhi-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दिखेगा विकराल रूप

विज्ञापन

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है, ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी जिले ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा आज भी छाया रहा,जबकि आने वाले दिनों में भी यहां कोहरे का अच्छा असर रहेगा, वहीं बुंदेलखंड अंचल के जिलों में भी सागर, निवाड़ी और टीमकगढ़ में कोहरा छाया रहेगा। जिससे यहां भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का नौगांव सबसे ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं रायसेन, पचमढ़ी, दमोह, सागर, उमरिया, खुजराहो, गुना, दतिया, रीवा और ग्वालियर में भी तापमान तेजी से नीचे लुढ़का। वहीं अब मालवा अंचल के जिलों में भी तापमान गिरना शुरू हो गया है, जिससे यहां भी ठंड बढ़ रही है। प्रदेश में ठंड का असर अब तेज होता दिख रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola