MP Weather: मध्यप्रदेश में बढ़ेगा सर्दी का सितम, कोहरे में डूब सकते हैं ये शहर
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

MP Weather: मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक कोहरे में शहर कोहरे में डूब रहे हैं। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं वातावरण में नमी बढ़ने के कारण दिनभर बादल छाए रहे। अगर दिन के तापमान की बात की जाए तो 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
वहीं रात का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। आज बुधवार को भी बादल और धुंध छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश के चम्बल संभाग में ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी ज़िले में कोहरे की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं सबसे कम तापमान 7.49 नौगांव में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को तापमान भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन में सामान्य से ज्यादा रहा, इंदौर में भी सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य रहा। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिलेगी, जिससे प्रदेश में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: