MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से तेज गर्मी का दौर जारी था, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से भी पार हो गया था। लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर से बदलाव आया है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश भर में एक हफ्ते से पड़ रही गर्मी के बाद अब बारिश-आंधी का दौर फिर शुरू हो गया है। कल देर शाम राजधानी भोपाल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि ग्वालियर, महू, सीहोर और राजगढ़ में भी बारिश हुई। इसी तरह सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और दतिया में भी दोपहर बाद बादल बरसे।
तापमान में गिरावट
मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बारिश और बादल छाने की वजह से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि दिन में गर्मी और चिपचिपी का दौर जारी है, वहीं तेजी से बार-बार बदल रहे मौसम से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगामी दिनों में तापमान एक-दो डिग्री की गिरावट और भी हो सकती है, जबकि कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिनमें राजधानी भोपाल सहित सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन और सागर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ लोकल एक सिस्टम भी एक्टिव रहेगा, जिससे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
11 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
13 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
14 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
16 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines