MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से मौसम साफ हैं, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में एक और वेदर सिस्टम अपडेट होने की बात कही है। जिससे फिर से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। क्योंकि यह सिस्टम एक्टिव होने से तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी, जिससे नमी बनने के चांस होंगे और बारिश हो सकती है।
22 मार्च से एक्टिव हुआ सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 22 मार्च से एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जो 26 मार्च तक रहेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में फिर ओले गिरने की संभावना बनेगी। मार्च के महीने में यह तीसरा सिस्टम है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर, दतिया, नर्मदापुरम जिलों के साथ जबलपुर, शहडोल, चंबल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
और पढ़िए – MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसात की संभावना
किसानों की चिंता बढ़ी
वहीं लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही किसान परेशान है। जबकि अब एक बार फिर बारिश के अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि पहले हुई बारिश से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। बारिश की वजह से खेतों में पानी भी भर गया है।
प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। जिसमें रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, अलीराजपुर, धार, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, सतना, सिंगरौली, सागर, छतरपुर शामिल है।
और पढ़िए – MP Weather: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट, CM ने PM मोदी को दी नुकसान की जानकारी
बता दें कि बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है, ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। कल अधिकतर जिलों में तो मौसम साफ रहा, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बूंदाबांदी भी देखी गई। ऐसे में अब एक बार फिर बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines