MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिए हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में इसी तरह से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में तेज बारिश
मानसून अब एमपी में एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सागर, नरसिंहपुर, बालाघाट, देवास, धार, गुना और उज्जैन में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी है।
भोपाल में बारिश जारी
इसी तरह दमोह, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मण्डला, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर और राजगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी बारिश का दौर जारी है। जबकि कल भी कल राजधानी भोपाल में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।
तापमान में गिरावट
वहीं लगातार बारिश और फुहारों के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है। दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 27.2 डिग्री पर आ गया है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। गर्मी और उमस का दौर लगभग अब सभी जिलों से खत्म हो गया है। तेज बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर जिले में हुई है। यहां नदी नाले पूरी तरह से उफान पर हैं। इसके अलावा महाकौशल के जिलों में भी तेज बारिश का दौर जारी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
7 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines