MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी तेज बारिश के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी
Edited By Arpit Pandey

mp weather update
Edited By Arpit Pandey

mp weather update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मई के महीने में भी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जबकि कल भी प्रदेश के जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल संभाग के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सागर, रीवा संभाग के अनेक स्थानों पर भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
वहीं नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल के कुछ हिस्सों में बारिश चांस हैं, जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा राजगढ़, खड़वा, खरगोन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, मंदसौर जिले में भी ओलावृष्टि की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि प्रदेश में फिलहाल दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हैं, इसका सीधा असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस काफी एक्टिव हैं, जिससे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।
वहीं लगातार बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ आंधी और तूफान की स्थिति भी बन रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। खासतौर पर लोगों को बारिश और आंधी तूफान की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: