MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, भोपाल-उज्जैन में तेज बारिश, कई जिलों में गिरे ओले
Edited By Arpit Pandey

mp weather update heavy rain in bhopal ujjain hailstorm alert
Edited By Arpit Pandey

mp weather update heavy rain in bhopal ujjain hailstorm alert
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदला है। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। जबकि कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि कई जिलों में फसलें कट रही थी, जबकि कई फसलें पक कर तैयार हो चुकी थी। लेकिन बारिश ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
राजधानी भोपाल सहित उज्जैन, रतलाम, मंदसौर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। मंदसौर में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जिससे किसानों को फसलों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दोपहर के बाद अचानक से मौसम बदला, जिसके बाद कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई, जबकि कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त तक बारिश होने की वजह से गेहूं की फसल में भारी नुकसान हुआ है।
वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल के अलावा उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर सहित कई जिलों में आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि आज भी इन जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से आ रही हवाओं के चलते नमी बन रही है, जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है। आने वाले चार दिन यानि 6, 7, 8 और 9 मार्च को प्रदेश में तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। यानि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। खास बात यह है कि बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: