MP में बारिश से राहत नहीं, 23 जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

mp weather update

mp weather update

विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आज प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 13 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक दर्जन से भी ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विदिशा, राजगढ़, खंडवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा और इंदौर संभाग में भी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के जैसलमेर, शिवपुरी, सीधी होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही जिसके कारण बारिश का असर ऊपरी अंचलों में ज्यादा हो रहा है। मध्य प्रदेश में 1 जून से 10 जुलाई तक सामान्य से 13 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि अभी प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। जिससे कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अभी प्रदेश में दो दिनों तक झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ