MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में लू चलने का अलर्ट, खरगोन जिला राजस्थान-गुजरात से भी ज्यादा गर्म

mp weather update Heat wave alert of madhya pradesh

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आलम यह है कि अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है तो कई जिलों में तो तापमान 44 डिग्री से भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

खरगोन में 44 डिग्री से ज्यादा तापमान

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। जो राजस्थान और गुजरात से भी ज्यादा गर्म है। क्योंकि अभी तक इन राज्यों में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास है। इसके अलावा सबसे ज्यादा मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड में जमकर गर्मी पड़ रही है। यहां के अधिकतर जिलों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। चंबल संभाग में सबसे ज्यादा अलर्ट है। जिन जिलों में लू चल सकती है उनमें रतलाम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन और गुना जिला शामिल हैं। प्रदेश के 27 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। जबकि राजधानी भोपाल भी अब जमकर तप रही है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कल से बदल सकता है मौसम

हालांकि मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि कल से मौसम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 16 से 20 मई के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान रायसेन, अशोकनगर, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और नर्मदापुरम में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच ही रहने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ