MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से उठापठक का दौर जारी है। प्रदेश में फरवरी का आधा महीना बीतने को है, लेकिन अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जबकि अब दोपहर में धूप भी चुभने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जल्द ही मौसम में बदलाव हो सकता है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा तापमान
अगले हफ्ते से होगी गर्मी की शुरुआत
मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से हल्की गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। क्योंकि फरवरी का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। लेकिन इस साल अभी तक फरवरी में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी है। जिससे लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। 19 फरवरी से तपिश बढ़ सकती है। इस बार फरवरी में पारा 36 डिग्री तक जा सकता है, जिसके बाद अच्छी गर्मी का एहसास होने लगेगा।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
हालांकि अभी प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त अच्छी खासी ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे सुबह और शाम के वक्त ठंड भी लग रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि हवा का रुख भी बदलकर पश्चिमी एवं उत्तर- पश्चिमी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार से रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, फिर बढ़ेगी हल्की ठंड
फिलहाल कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। जिससे ठंड ज्यादा तो नहीं पड़ रही, लेकिन ठंड का असर कम भी नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं में जैसे ही कमी आएगी वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद ठंड का असर पूरी तरह से कम हो जाएगा और गर्मी का दौर शुरू होगा।
और पढ़िए – मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines