---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश की संभावना, तापमान 43 डिग्री के पार

MP Weather: तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की […]

---विज्ञापन---

MP Weather: तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी जताए गए हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना, जताई है। राजधानी भोपाल में आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी भई हुई थी। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिनमें राजधानी भोपाल सहित धार, रायसेन, इंदौर, खंडवा, हरदा, विदिशा, खरगौन, सीहोर, बडवानी, बुरहानपुर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, छिदवाडा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

राजधानी भोपाल में देर रात गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। जबकि राजधानी में अभी भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी का दौर शुरु हुआ है। ऐसे में प्रदेश के जिलों में और तेज गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है।

तापमान 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है। खजुराहो में सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, हालांकि मौसम में बदलाव की वजह से अगले 24 घण्टे में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार भी बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

बदला जा सकता है स्कूलों का टाइम

वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच भोपाल में जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया जा सकता है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अगर आज स्कूल शिक्षा विभाग यह आदेश जारी नहीं करता है तो फिर जिला प्रशासन की तरफ से यह आदेश जारी किया जाएगा। क्योंकि बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला जाएगा। पहली से पांचवीं तक की कक्षा 12.30 बजे तक ही लगेगी। बता दें कि तेज गर्मी की वजह से अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

First published on: Apr 19, 2023 03:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola