MP में दिख रहा 'बिपरजॉय तूफान' का असर, इन जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam, Weather Alert, Weather Forecast, Weather Report, Weather Update, Heat Wave, Delhi NCR Temperature, North India Weather, Today temperature, Today Weather Update, weather today
विज्ञापन

MP Weather Update: गुजरात-महाराष्ट्र के बाद ‘बिपरजॉय तूफान’ ने राजस्थान में जमकर तबाही मचाई है। वहीं अब इस तूफान का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

राजस्थान से सटे जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजॉय तूफान की वजह से राजस्थान से सटे जिलों में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज आंधी तूफान चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आंधी और तूफान की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे भी ज्यादा रह सकती है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, बिपरजॉय तूफान ने राजस्थान के रास्ते एमपी में प्रवेश किया है। ऐसे में आज से मध्य प्रदेश में बिपरजॉय तूफान का असर दिख सकता है। जिससे ग्वालियर चंबल अंचल ,सागर और जबलपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इसके अलावा मंदसौर, नीमच, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, सागर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अब तूफान का दबाव कम हो गया है। ऐसे में मध्य प्रदेश में राजस्थान या गुजरात जैसे हालात नहीं बनेंगे।

कई जिलों में भीषण गर्मी

हालांकि इस वक्त मध्य प्रदेश का मौसम मिला जुला देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है तो कई जिलों में तेज गर्मी का दौर भी जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सीधी, रीवा, नरसिंहपुर और बालाघाट में लू चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ