MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी हो गया है। प्रदेश के कई जिलो में आज भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बारिश के चलते प्रदेश में नदी नाले अब उफान पर आ गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में श्योपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, रतलाम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में 115.6 एमएम से लेकर 204.4 एमएम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में यहां जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। जबकि नदी नालों से लगी जगहों पर भी चेतावनी जारी की गई है।
17 जिलों में येलो अलर्ट जारी
इन पांच जिलों के अलावा मौसम विभाग ने 17 जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें धार, खरगोन, दतिया, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोकनगर, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, मंदसौर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
एमपी में मानसून एक्टिव
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। ऐसे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिससे उमस और गर्मी का दौर भी शांत हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
10 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
12 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
14 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
15 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
17 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines