MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में जमकर गर्मी पड़ने लगती है। लेकिन प्रदेश में इस बार अप्रैल के हालात अलग हैं। इस बारर तेज गर्मी तो नहीं लेकिन अप्रैल के महीने में बारिश जरूर हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में जमकर बारिश

राजधानी भोपाल में आज दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई। भोपाल में आज सुबह से अच्छी धूप निकली थी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम एकदम से बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। नीमच, दमोह, मंदसौर, सागर, बैतूल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा में हो सकती है ओलावृष्टि, इन सभी जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा रायसेन, देवास, शाजापुर, डिंडोरी, विदिशा, अशोकनगर, गुना,उज्जैन,अनूपपुर, कटनी में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम, रीवा, इंदौर, ग्वालियर संभाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल,दतिया, राजगढ़, ग्वालियर,शिवपुरी, सीहोर, छिंदवाड़ा, उमरिया में भी यलो अलर्ट जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ