मध्य प्रदेश में तीखे हुए सूरज के तेवर, 43 डिग्री तापमान, जानिए प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast

Aaj Ka Mausam

विज्ञापन

MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी अब प्रचंड रूप लेती जा रही है। सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि प्रदेश में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है। ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे रात में भी गर्मी का एहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन

खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म

मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रही। प्रदेश के दर्जनभर से भी ज़्यादा शहरों में पारा 40 पार खजुराहो और राजगढ़ देश में 7वें और 9वें सबसे गर्म शहर में से एक रहे हैं। दोनों जगह तापमान 43.2 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं राजधानी भोपाल भी अब गर्म होने लगी है, भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

ये हैं प्रदेश के सबसे गर्म शहर

  • खजुराहो 43.2 तापमान
  • सतना 42.4 तापमान
  • टीकमगढ़ 42.0 तापमान
  • ग्वालियर 41.7 तापमान
  • नर्मदापुरम 41.79 तापमान
  • नौगांव 41.4 तापमान
  • सीधी 41.4 तापमान
  • रतलाम 41.2 तापमान
  • उमरिया 41.1 तापमान
  • खरगोन 41.0 तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक रात के बाद दोपहर में तेजी से तापमान बढ़ रहा है, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया, जबलपुर, खरगोन, सतना, सागर, रीवा जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में चुभने वाली धूप से लोगों को दोपहर में बाहर निकले में परेशानी हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ