MP Ujjain Child Rape Survivor Health Update: वह जागते ही चीखें मारने लगती है। अगर समय रहते उसे अस्पताल न लाया गया होता। उसे समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान जा सकती थी। उसे घटना से काफी गहरा सदमा लगा है…यह कहना है उस डॉक्टर का, जिसने मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई 12 साल की बच्ची का इलाज किया। डॉक्टर कहते हैं कि जब भी लड़की को होश आता है, वह चीखें मार-मार कर रोने लगती है। उसके प्राइवेट पार्ट में इतने गहरे घाव हैं कि ऑपरेशन करना पड़ा, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बच्ची से गैंगरेप की बात नकारी
डॉक्टर का कहना है कि घटना से बच्ची की मानसिक स्थिति को काफी आघात पहुंचा है। जब भी उसे होश आता है तो वह अपनी मां को पुकारती है। पुलिस को बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी गई है। वहीं पुलिस ने बच्ची से गैंगरेप होने की बात को सिरे से नकार दिया है। उज्जैन के SP सचिन शर्मा का कहना है कि केस की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एक ऑटो चालक और सबूत छिपाने के आरोप में अन्य चालक को गिरफ्तार किया गया है। स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक उसे देख रहे हैं।
परिवार ने बच्ची को मानसिक तनाव में बताया
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। उसने ऐसा क्यों किया, अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं बच्ची के दादा का कहना है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसकी दादी की भी मौत हो चुकी है। इन दिनों वह खुद को अकेला महसूस करती थी, जिस वजह से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इसी तनाव में वह घर से निकल गई और किसी दूसरे जिले में पहुंच गई, जहां उसके साथ यह भयावह घटना हो गई।
SIT कर रही बच्ची से रेप केस की जांच
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची रेप के बाद खून से लथपथ हालत में अपनी जान बचाकर आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। वह बिना कपड़ों के शहर की गलियों में भटकती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। किसी ने उसकी मदद नहीं की। आखिर में एक शख्स ने उसे संभाला और पुलिस को बुलाया। जांच में एक CCTV फुटेज हाथ लगी, जिसमें वह एक ऑटो वाले के साथ नजर आई, जिसे गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
6 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
8 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
9 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
11 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines