MP Snake Bite : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप के काटने से इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं 8 साल के मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फूप थाना क्षेत्र का मामला
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात फूप थाना क्षेत्र के रानी विरंगवा गांव में हुई। एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि रानी विरंगवा गांव में मुकेश बरेठा अपनी पत्नी राधा और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार की रात मुकेश का परिवार रोजाना की तरह घर के फर्श पर सोया था तभी अचानक एक सांप ने उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को काट लिया।
मां-बेटी की मौत
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण, तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने राधा और उसकी 12 वर्षीय बेटी ईशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके आठ वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
पाठक ने बताया कि पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जिला अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि मृतकों के शरीर पर सांप के काटने के निशान देखे गए हैं, उनकी मौत सांप के काटने से हुई।
(पीटीआई से इनपुट के साथ)
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines