हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- न्यू ईयर मनाने की संस्कृति हमारे देश की नहीं

विज्ञापन

भोपाल: सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। नए साल की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, 31 दिसंबर को न्यू ईयर मनाने की संस्कृति हमारे देश की नहीं है। सांसद शनिवार शाम भोपाल में आयोजित संस्कृत भारती मध्य भारत के संपूर्ति समारोह में बोल रही थीं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1609204675491893256?s=20&t=JcGj0M8ORPeifJ3wsIMX9g

इससे पहले सांसद ने कहा था कि अपने घरों में हथियार रखो। कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियां काटने के लिए चाकू तेज रखो। पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए। इस बयान पर अपने आलोचकों को जवाब देते हुए शनिवार को सांसद ने कहा- ‘शायद कुछ लोगों का एजेंडा फेल हो गया है, इसलिए चिल्ला रहे हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। मैंने मातृ शक्तियों को, उन लड़कियों को जिनका अपहरण घर से उठाकर करके कर लेते हैं और जिन्हें बेच देते हैं, उनका मान मर्दन करते हैं। उनको अपहरण करके मार देते हैं, काट देते हैं। हम हमारे घर में सुरक्षित नहीं रहेंगे तो, कहां रहेंगे। मुझे मातृ शक्ति की चिंता है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं कर्नाटक गई थी। मैं युद्ध में प्रेम के गीत नहीं गाती और न गाऊंगी, क्योंकि मैं संन्यासी हूं। समाज को मार्गदर्शन दूंगी। मैं सांसद हूं, इसलिए समाज को संरक्षण दूंगी। समाज में महिलाओं को और लड़कियों को संरक्षण दूंगी। उनके विधायक ने हमें भी जिंदा जलाने की बात कही थी। मेरा बयान तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करेगा, तो संवैधानिक कार्रवाई करूंगी’।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें