उमा भारती बोली-कांग्रेस ने अपना हीरा गंवा दिया, जानिए किस नेता के लिए कही यह बात

jyotiraditya scindia

jyotiraditya scindia

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। दोनों तरफ से हो रही बयानबाजी से प्रदेश की सियासत भी गर्माई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ी बात कही है।

सिंधिया को बताया हीरा

उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि ‘कांग्रेस ने अपना हीरा गंवा दिया है। जिसने हमारी सरकार नहीं बनने दी, जिसने कांग्रेस की सरकार बना दी, जो कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया और फिर हमारी सरकार बना दी, वो कौन है वो ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और कांग्रेस ने ऐसा हीरा गंवा दिया है।’

उमा भारती ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह बोलते हैं उन्हें वोट नहीं मिलते, कमलनाथ ज्यादा परिश्रम नहीं कर पाते। कांग्रेस ने अपनी ऐसी स्थिति खुद की है। अब बीजेपी के सामने कोई है ही नहीं। सिंधिया को कांग्रेस का प्यार नहीं मिला, कांग्रेस सिंधिया का दिल नहीं जीत पाई।’ बता दें कि बीजेपी में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार उमा भारती से मुलाकात करते रहते हैं। हाल ही में सिंधिया ने उमा भारती से मुलाकात की थी।

विपक्षी बैठक पर साधा निशाना

उमा भारती ने इस दौरान बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की तुलना में विपक्ष विलियन वर्ष पीछे है। ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव का नेतृत्व क्या देश स्वीकार करेगा, मोदी की तुलना में मिलियन वर्ष नीचे खड़े है। कहां आ पाएंगे मोदीजी के सामने। मप्र में बीजेपी के सामने कैसे आ पाएगी कांग्रेस’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ