---विज्ञापन---

MP में कांग्रेस को झटका, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में अंदरूनी कलह भी देखने को मिल रही है। अलीराजपुर जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण पारिवारिक वजह बताया है। लेकिन मामला सियासी लग रहा है। क्योंकि अलीराजपुर जिले में पहले भी कांग्रेस के बीच […]

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में अंदरूनी कलह भी देखने को मिल रही है। अलीराजपुर जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण पारिवारिक वजह बताया है। लेकिन मामला सियासी लग रहा है। क्योंकि अलीराजपुर जिले में पहले भी कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान देखने को मिली है।

बताया जा रहा यह मामला

अलीराजपुर जिले में कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। क्योंकि जिले के अध्यक्ष केशर सिंह डावर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के दबाव के बाद इस्तीफा दिया गया है।

---विज्ञापन---

बता दें कि 2 दिन पहले नारी सम्मान योजना के कार्यक्रम में केदार सिंह डाबर ने महेश पटेल को टिकट देने की बात कही थी। इसके अलावा 4 दिन पहले भी केदार सिंह डाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी महेश पटेल को टिकट देने की मांग उठाई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि महेश पटेल के लिए टिकट की वकालत से वरिष्ट कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया नाराज नजर आ रहे थे।

उपचुनाव में भी हुआ था विवाद 

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा खूब होती है कि झाबुआ और अलीराजपुर जिले में महेश पटेल और कांतिलाल भूरिया के बीच राजनीतिक पटरी नहीं बैठती है। दोनों गुटों के बीच उपचुनाव के दौरान भी विवाद देखने को मिला था। जिसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद चर्चा तेज हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2023 06:38 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola