पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से गर्माई MP की सियासत, BJP-कांग्रेस आमने-सामने
Edited By Arpit Pandey

pandit dhirendra krishna shastri
Edited By Arpit Pandey

pandit dhirendra krishna shastri
MP Politics: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदुत्व और स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने को लेकर दिए गए बयान पर एमपी की सियासत गर्माती नजर आ रही है। बीजेपी ने एक तरफ जहां स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने की वकालत की है, लेकिन हिंदू राष्ट्र के सवाल पर गोलमोल जवाब दिए। वहीं कांग्रेस का कहना है कि गीता के साथ-साथ दूसरे धर्म के भी ग्रंथ स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। जिससे यह मुद्दा गर्माता नजर आ रहा है।
दरअसल, बालाघाट की कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि ‘हिंदू राष्ट्र का मतलब है जाति व्यवस्था खत्म करना, साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने स्कूलों में गीता पढ़ाने की बात भी कही थी। जिस पर उन्होंने कहा था की हिंदुस्तान में गीता नहीं पढ़ाई जाएगा तो क्या पाकिस्तान में पढ़ाया जाएगा।’
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा है कि भारत जाना ही जाता है हिंदुस्तान के नाम से। सभी धर्म संप्रदाय के लोग भारत को हिंदुस्तान कहते हैं। संसद भवन में संस्कृत के श्लोक लिखे हैं। बागेश्वर धाम भी वहीं बात कह रहे हैं। इस बात पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों हो रही है।
वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता अवनी बुंदेला ने कहा है कि साधु संतों को राजनीति के पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए। देश संविधान से ही चलेगा। ऐसे बयानों से आपस में वैमनस्य बढ़ता है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री से मांग की है की वो बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर भी बोलें उससे भी मध्य प्रदेश की 93 फीसदी हिंदुओं को फायदा पहुंचेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: