CM शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान, अभी तीन चुनाव और लड़ूंगा, गुरु का आदेश

minister gopal bhargava

minister gopal bhargava

विज्ञापन

MP Politics: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिवराज सरकार में सीनियर मंत्री ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वह अभी तीन और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसका आदेश उनके गुरु की तरफ से हो गया है।

गोपाल भार्गव ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

दरअसल, शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री और सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से विधायक गोपाल भार्गव ने चुनावी ऐलान कर दिया है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ तीन और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

गुरु का आदेश हो गया है

मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले के पाटई गांव में एक सड़क निर्माण के भूमिपूजन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘गुरु भगवान के दर्शन करवाते हैं ऐसे में अब सद्गुरु के आदेश को कौन टाल सकता है। आप सभी लोग रिकॉर्ड कर लेना। गुरु का आदेश है कि गोपाल तुम्हें तीन चुनाव और लड़ना हैं और आगे बढ़ना है। इसके लिए तुम्हे आगे बढ़ते रहना है।’

गोपाल भार्गव ने कहा कि ‘गुरु का आदेश हैं कि जनता का भला करते रहना, कल्याण करते रहना। न किसी की बुराई करना और न किसी की निंदा करना। भले ही कोई तुम्हारी कोई कितनी भी बुराई करें या निंदा करें। लेकिन तुम्हें किसी की निंदा नहीं करना है। तुम्हे केवल अपना करते चलना है।’

कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री गोपाल भार्गव ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे। लेकिन उस वक्त रहली विधानसभा क्षेत्र में पांच रुपए का काम भी नहीं हुआ था। लेकिन जब मैं उस वक्त कांग्रेस के विधायकों से पूछता था कि आपके यहां काम हुआ है क्या है तो वह भी कहते थे कि कुछ काम नहीं हुआ है। लेकिन आज हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं, सड़के बन रही हैं, पुलों का निर्माण भी हो रहा है। देवरी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है।’

विज्ञापन

सबसे सीनियर विधायक

बता दें कि गोपाल भार्गव 1985 से लगातार सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह अब तक लगातार आठ विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2003 से ही वह लगातार मंत्री है। जबकि कमलनाथ सरकार के दौरान वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 15वीं विधानसभा में वह सबसे सीनियर विधायक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ