MP में कांग्रेस सियासी घमासान, इस जिले के नेताओं ने कमलनाथ को भेजा इस्तीफा

kamalnath omkar singh markam

kamalnath omkar singh markam

MP Politics: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में कल ही कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष का ऐलान हुआ था। लेकिन आज पूर्व जिला अध्यक्ष के समर्थन में कई कांग्रेसी नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने नाराजगी जताते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ को इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन

इस वजह से नाराजगी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर शुक्रवार 26 मई को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नई ताजपोशी की थी। लेकिन यह फैसला कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ता दिख रहा है। क्योंकि पूर्व जिला अध्यक्ष के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य हीरा देवी परस्ते, पार्षद राजेश पारासर, रजनीश राय, सहित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते और अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को सामूहिक रूप से कमलनाथ को अपना इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन

विधायक से नाराजगी

इस्तीफा देने वाले सभी नेताओं ने स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कमलनाथ को भी तानाशाह बताया है। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते का कहना है कि डिंडोरी जिले में कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम केवल अपनी चलाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें करीबी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ही डिंडोरी जिले में कांग्रेस को सफलता मिली थी।

अशोक पडवार को बनाया गया नया अध्यक्ष

डिंडौरी में अशोक पडवार को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के नजदीकी माने जाते हैं। लेकिन अब स्थानीय विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच अदावत खुलकर सामने आ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ