हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का छलका दर्द, BJP को इस बात के लिए दिया धन्यवाद

विज्ञापन
leader of opposition govind singh

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के रानी कमलापति पर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। गोविंद सिंह के बयान पर बीजेपी नेताओं ने निशाना साधते हुए कई जिलों में उनका पुतला दहन किया था। इस बीच गोविंद सिंह बड़ा बयान देते हुए बीजेपी को धन्यवाद किया है।

गोविंद सिंह ने बीजेपी को किया धन्यवाद

दरअसल, बताया जा रहा है कि बीजेपी के बहाने गोविंद सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह ने कहा कि ‘मेरी पार्टी के लोग मुझे बड़ा नेता नहीं मानते, इसलिए मैं बीजेपी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि मेरा पुतला दहन किया गया, धन्यवाद करता हूं। इसके बाद कम से कम बीजेपी के दिग्गज नेताओं के समकक्ष मुझे मेरी पार्टी में माने जाना लगा है।’

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का यह बयान राजनीतिक गलियायों में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि उनके इस बयान को अपनी ही पार्टी के नेताओं पर इशारों-इशारों में निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

कांग्रेस ने दी मामले में सफाई

वहीं इस मामले में कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी है। कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि ‘नेता प्रतिपक्ष खुद को छोटा नेता ही मानते हैं, क्योंकि अक्सर बड़े नेता ग्राउंड से जुड़े रहना ज्यादा पसंद करते हैं। बीजेपी ने गोविंद सिंह की तरफ से दिए गए बयान तोड़-मड़ोकर पेश किया है। क्योंकि बीजेपी हर विषय को एक ज्वलंत मुद्दा बनाना चाहती है। कांग्रेस का छोटा नेता हो या बड़ा नेता, सभी 2023 में जीत की रणनीति तैयार कर रहे हैं, बीजेपी हर विषय को बस डायवर्ट करने में लगी रहती है। गोविंद सिंह हमारे सबसे वरिष्ठ नेता हैं, पार्टी में हर विधायक और हर नेता उनके कद को बेहतर तरीके से जानता है।’

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं गोविंद सिंह के बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है, बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने कहा कि ‘कांग्रेस की अंतर्कलह और गुटबाजी साफतौर पर निकल कर सामने आ रही है, नेता प्रतिपक्ष को अपने बयान को लेकर खेद जताना चाहिए था, पश्चाताप करना चाहिए था। लेकिन उनके सुर बदलने की जगह इस तरह के बयान दे रहे है। पहले ये साहसी रानी का अपमान करते है, इसके बाद माफी तक नहीं मांगते।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें