MP Politics: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह को पैरालिसिस अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में ग्वालियर लाया गया था। जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आया अटैक
बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र लहार के भ्रमण पर थे, इसी दौरान उन्हें पैरालिसिस अटैक आया। हालांकि अटैक माइनर था, साथ में मौजूद लोगों ने बताया कि सबसे पहले उन्हें चक्कर आया, जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में ग्वालियर लाया गया।
इस दौरान डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया, डॉक्टरों ने बताया कि गोविंद सिंह के ब्रेन में हल्का खून का थक्का जम गया था। जिससे उनके शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि समय से इलाज मिलने की वजह से फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में है। डॉक्टरों ने अभी स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को आराम करने की सलाह दी है। रूटीन चेक-अप और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से वह लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर हैं।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
9 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines