MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में बड़ा सियासी खेल देखने को मिला है, 6 महीने पहले निर्दलीय चुनाव जीती एक महापौर अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर को बीजेपी में शामिल करवाया।
कटनी महापौर बीजेपी में शामिल
6 महीने पहले कटनी से निर्दलीय महापौर का चुनाव जीती प्रीति सूरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, उन्होंने सीएम शिवराज और वीडी शर्मा की स्थिति में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि चुनाव में उन्होंने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा था, ऐसे में बीजेपी ने उन्हें 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी वापसी हो गई है। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी विधायक संजय पाठक भी मौजूद रहे।
और पढ़िए – सीएम अशोक गहलोत को हुआ निमोनिया, ट्वीट कर दी जानकारी
प्रीति सूरी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर हासिल की थी जीत
बता दें कि 6 महीने पहले नगर निगम चुनाव में BJP की तरफ से प्रीति सूरी को महापौर का टिकट नहीं मिला था, ऐसे में उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी ज्योति दीक्षित से 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था।
तीन निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी में शामिल
कटनी महापौर प्रीति सूरी के अलावा कटनी के तीन निर्दलीय पार्षद खुशबू सोनी डॉ रमेश और सुमन मखीजा भी बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा इसके अलावा निवाड़ी जिले के जिला पंचायत सदस्य अमित राय ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। जिसे 2023 में होने वाले चुनाव के लिहाज से जोड़कर देखा जा रहा है।
और पढ़िए – नोएडा में बिल्डर ने दो लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, अब इलाहाबाद HC ने दिया ये आदेश
प्रीति सूरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि प्रीति सूरी का परिवार बीजेपी था, ऐसे में उन्होंने फिर से अपने परिवार में शामिल होकर शहर के विकास के लिए काम करने की बात कही है। वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि कुछ सामान्य घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन बीजेपी ने महापौर प्रीति सूरी के जीतने के बाद पहले दिन ही तय कर लिया था कि कटनी के विकास में कोई समस्या नहीं होने देंगे। लेकिन अब उन्होंने फिर से पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है, जिससे मध्य प्रदेश में बीजेपी का परिवार और बड़ा हुआ है।
और पढ़िए –प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
14 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines