---विज्ञापन---

कमलनाथ ने मंदसौर गोलीकांड की बरसी से पहले उठाया कर्जमाफी का मुद्दा, किया बड़ा ऐलान

MP Politics: चुनावी साल में मंदसौर गोलीकांड का मुद्दा फिर गर्माता नजर आ रहा है। गोलीकांड की बरसी पर कल कांग्रेस मंदसौर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं इस आयोजन से पहले कमलनाथ ने प्रदेश में एक बार फिर किसान कर्जमाफी का […]

MP Politics: चुनावी साल में मंदसौर गोलीकांड का मुद्दा फिर गर्माता नजर आ रहा है। गोलीकांड की बरसी पर कल कांग्रेस मंदसौर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं इस आयोजन से पहले कमलनाथ ने प्रदेश में एक बार फिर किसान कर्जमाफी का मुद्दा उठाया है।

किसानों का कर्ज माफ नहीं किया

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बदहाल किसानों का प्रदेश बना दिया है। मध्य प्रदेश के किसान की आमदनी देश के सभी बड़े प्रदेशों में बहुत नीचे पहुंच चुकी है। लाखों किसान डिफाल्टर हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने किसानों का जो कर्ज माफ किया था उसे भी शिवराज सरकार ने रोक दिया है। किसान खाद, बीज से लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने तक के लिए परेशान होता रहता है।’

---विज्ञापन---

कल मंदसौर पहुंचेंगे कमलनाथ

कमलनाथ ने लिखा कि ‘किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय का अंत करने के लिए कल मैं मंदसौर के पिपलिया मंडी में किसान सम्मेलन को संबोधित करूंगा। 6 जून 2016 को पिपलिया मंडी में ही किसान विरोधी शिवराज सरकार ने 6 किसानों को मौत के घाट उतार दिया था। हम किसानों की बलिदान कि इसी पवित्र भूमि पर मध्य प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने का संकल्प लेंगे और मध्य प्रदेश के किसानों की दशा बदलने की ओर आगे बढ़ेंगे। जय किसान,जय मध्य प्रदेश।’

कर्जमाफी फिर बनेगा मुद्दा

दरअसल, मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी का मुद्दा फिर से चुनाव में उछलता नजर आ रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे को भुनाने में जुटी हैं। वहीं मंदसौर में होने वाले कांग्रेस के आयोजन पर भी प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2023 04:58 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola