---विज्ञापन---

ग्वालियर में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, इस बार गद्दारों को मौका नहीं मिलेगा, जानिए क्यों कही यह बात

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में गद्दारों को मौका नहीं मिलेगा। उनका यह बयान अहम माना जा रहा है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। […]

---विज्ञापन---

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में गद्दारों को मौका नहीं मिलेगा। उनका यह बयान अहम माना जा रहा है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

गद्दारों को मौका नहीं मिलेगा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में टिकट बांटने का काम पार्टी संगठन करेगा। लेकिन अबकी बार गद्दारों को बिल्कुल भी टिकट नहीं दिया जाएगा। पार्टी के वफादार नेताओं को ही टिकट मिलेंगे। बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जो कमलनाथ के सर्वे में पास होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू

बता दें कि 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर आने वाली हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर के नेताओं को दौरे की तैयारियों को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभा स्थल का दौरा भी किया है।

कोई विवाद नहीं है

वहीं ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं के बीच हुए आपसी झगड़े को लेकर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई विवाद नहीं है और नही कोई विवाद होगा। बता दें कि दो दिन पहले जयवर्धन सिंह के स्वागत को लेकर लाखन सिंह यादव और अशोक सिंह के भतीजे आपस में भिड़ गए थे।

---विज्ञापन---

(richmondartmuseum)

First published on: Jul 07, 2023 05:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola