हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Politics: मध्य प्रदेश में सीडी कांड वाली सियासत, गोविंद सिंह के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

विज्ञापन
mp politics

MP Politics: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में राजनीति भी गर्माती नजर आ रही है। साल के शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे प्रदेश की सियासत गर्मा गई। गोविंद सिंह के बयान पर बीजेपी के नेताओं ने भी पलटवार किया। वहीं आज नरोत्तम मिश्रा ने भी गोविंद सिंह पर निशाना साधा।

यह था पूरा मामला

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उनके पास कई बीजेपी और आरएसएस नेताओं की अश्लील CD है, गोविंद सिंह ने यह बयान भोपाल में दिया था, जिस पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं और गंभीरता के साथ कहता हूं कि अगर आपकी औकात है, तो इसे सामने लाना चाहिए।’ बस इसी बयान से मामला गर्मा गया।

गोविंद सिंह ने चैलेंज स्वीकार किया

वीडी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि ‘वीडी शर्मा मेरे आवास पर आए, मैं उनका स्वागत भी करूंगा और सीडी भी दिखाऊंगा। क्योंकि मैं सीडी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखा सकता।

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

वहीं अब इस पूरे मामले में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की एंट्री भी हो गई। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘गोविंद सिंह इस उम्र में इस तरह की सीडी रखकर क्या कर रहे हैं। उन्हें भजन की उम्र में गजल नहीं करना चाहिए, अगर आपके पास इस तरह की सीडी है तो उसे रखे क्यों हैं, क्योंकि वह रखे-रखे खराब हो जाएगी, उन्हें यह सीडी सार्वजनिक कर देनी चाहिए।’ खास बात यह रही है कि आज नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात भी की थी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। प्रदेश में लगातार नेताओं की बयानबाजी बढ़ती जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें