MP Politics: छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी के दिग्गज नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस ने का दामन थाम लिया। पड़ोसी राज्य में हुए इस सियासी घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में भी बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि एक दिग्गज बीजेपी नेता ने बड़ा बयान दिया है।
दीपक जोशी पर टिकी सबकी निगाहें
दरअसल, बीजेपी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि दीपक जोशी ने हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता मुकेश नायक से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि यह जानकारी केवल सूत्रों के हवाले सामने आई है।
पिता की विरासत के लिए कुछ भी कर सकता हूं
दरअसल, कांग्रेस नेता मुकेश नायक के साथ दीपक जोशी की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। लेकिन दीपक जोशी के एक बयान ने और हलचल बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘वह पिता की विरासत संभालने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’ जिससे राजनीतिक जानकारों ने भी बड़े उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया है। हालांकि अब तक इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह है पूरा सियासी मामला
दरअसल, कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी एमपी में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे हैं। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में वह हाटपिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के हाथों चुनाव हार गए। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मनोज चौधरी कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव में विधायक भी चुने गए। जिसके बाद अब 2023 में होने वाले चुनाव में टिकट के लिए दोनों नेता यानि दीपक जोशी और मनोज चौधरी बीजेपी से ही दावेदारी जता रहे हैं। जिसे मामला फंस गया है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
10 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines