गोविंद सिंह के ऑफर पर अनूप मिश्रा का बड़ा बयान, कांग्रेस में शामिल होने को लेकर तस्वीर की साफ

Anoop Mishra statement join Congress

Anoop Mishra statement join Congress

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में जमकर सियासी हलचल देखी जा रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बीजेपी एक और कद्दावर नेता अनूप मिश्रा को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था। जिस पर अनूप मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी में जीऊंगा बीजेपी में मरूंगा

दरअसल, जब गोविंद सिंह के ऑफर को लेकर अनूप मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘कोई अपनी मां को छोड़ सकता है क्या? भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है। मैं जिऊंगा भी यही और मरूंगा भी यही। मैं भाजपा के झंडे में लिपटा हुआ जाना चाहता हूं ना कि कांग्रेस के झंडे में।’ अनूप मिश्रा के इस सवाल से यह बात स्षष्ट होती नजर आ रही है कि फिलहाल उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

नाराजगी नहीं जनरेशन गैप होता है

वहीं बीजेपी से नाराजगी को लेकर अनूप मिश्रा ने कहा कि ‘परिवार बढ़ गया है नई पीढ़ी आगे आई है। नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच जनरेशन गैप होता है। वही जनरेशन गैप दिखाई दे रहा है। जिसे लोग नाराजगी, जलालत, आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना ऐसा कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जनरेशन गेप हर परिवार में होता है और भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। उसमें जनरेशन गैप होना कोई बड़ी बात नहीं है। किसी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है।’

उपेक्षाओं पर पार्टी ने ध्यान नहीं दिया

वहीं पार्टी में कोई पद न होने को लेकर उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश में मेरा छोटा भाई (वीडी शर्मा) प्रदेश अध्यक्ष है, क्या लगता है मुझे उस के नेतृत्व में पदाधिकारी रहना चाहिए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेरे साथ के हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मैं दौरे कर नहीं पाता हूं, क्योंकि मेरा स्वभाव नहीं है, मैं मध्य प्रदेश और अपने अंचल में ज्यादा घूमता हूं। मैंने उसकी अपेक्षा भी जाहिर नहीं की है, शायद इसलिए उस अपेक्षाओं पर पार्टी ने ध्यान नहीं दिया।’

पार्टी मुझे टिकट देगी

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनूप मिश्रा ने कहा कि ‘यह बात सच है कि मैं चुनाव लड़ना की चाहत रखता हूं, ये स्पष्ट है कि मैं चुनाव लड़ूंगा ही, पार्टी मुझे टिकट भी देगी और ग्वालियर दक्षिण से ही चुनाव लड़ूंगा। टिकट ना मिलने की स्थिति में क्या चुनाव लड़ेंगे, इस पर अनूप मिश्रा ने कहा कि यह लोगो का कयास हो सकता है, हकीकत यह है कि पार्टी मुझे टिकट देगी।’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं अनूप मिश्रा

दरअसल, अनूप मिश्रा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं। अनूप मिश्रा विधायक, सांसद और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि लोकसभा चुनाव में उन्हें मौका नहीं मिला था। लेकिन मिश्रा 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिए हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ