MP Politics: मध्य प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। लेकिन कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दिए गए एक बयान पर जमकर सियासत देखने को मिल रही है। अरुण यादव के बयान का अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी समर्थन किया है।
‘विधायक दल चुनता है मुख्यमंत्री’
दरअसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से जब अरुण यादव के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने अरुण यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस की परंपरा रही है कि सीएम चेहरा घोषित नहीं होता। केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है। कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम नहीं बताता।
मैं भावी विधायक बनना चाहता हूं
अजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘यह कोई नई बात नहीं है। जब भी चुनाव हुए हैं, कांग्रेस की परंपरा रही है कि विधायक दल ही नेता चुनता है। अगर कोई यह कहता हैं कि मैं भावी मुख्यमंत्री हूं तो फिर मैं यही कह सकता हूं की मैं भावी विधायक बनना चाहता हूं और कुछ नहीं कहना।’ अजय सिंह के इस बयान को तंज के तौर पर भी देखा जा रहा है। खास बात यह है कि अजय सिंह 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। लेकिन वह एक फिर आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी में नजर आ रहे हैं।
क्या एमपी कांग्रेस में है गुटबाजी ?
दरअसल, अरुण यादव अजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के बयानों को एमपी कांग्रेस में गुटबाजी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बडे़ नेताओं में इस तरह के बयान बहुत कुछ इशारा करते हैं। हालांकि एक दिन पहले ही कमलनाथ खुद यह तय कर चुके हैं कि वह किसी चेहरे या पद की खोज में नहीं है, मैंने बहुत कुछ अपने जीवन में प्राप्त कर लिया। लेकिन नेताओं की इस बयानबाजी से प्रदेश का सियासी पारा जरूर गर्माया हुआ है।
और पढ़िए –MP में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा, अरुण यादव बोले-इसका फैसला…
कमलनाथ को बताया जा चुके हैं भावी मुख्यमंत्री
दरअसल, यह पूरा मामला साल 2023 की शुरुआत से हुआ है। नए साल की शुभकामनाओं के लिए कांग्रेस की तरफ से नेताओं ने जो पोस्टर लगवाएं उन्हें पीसीसी चीफ कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया गया। क्योंकि कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष है, जबकि फिलहाल एमपी कांग्रेस में सभी फैसले उनके ही द्वारा लिए जा रहे हैं। लेकिन अरुण यादव और अजय सिंह के बायनों के बाद अब नए सिरे से इस मुद्दे पर जमकर चर्चा हो रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines