वीर सावरकर पर MP में सियासत: कांग्रेस पर शिवराज के मंत्री का पलटवार, आपने लुटेरों का इतिहास पढ़ाया

mp politcs inder singh parmar

mp politcs inder singh parmar

MP Politcs: शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के स्कूलों में वीर सावरकर की जीवनी पढ़ाए जाने का फैसला लिया है। जिस पर प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस शिवराज सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। जिस पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने लुटेरों का इतिहास पढ़ाया

वीर सावरकर का पाठ पढ़ाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इंदर सिंह परमार ने कहा कि ‘कांग्रेस ने महान पराक्रमियों को गलत बताया है, ऐसे पराक्रमियों का पाठ बीजेपी की सरकार पढ़ायेगी कांग्रेस ने कारण ही देश गुमराह हुआ है। क्योंकि कांग्रेस ने लुटेरों का इतिहास पढ़ाया है। कांग्रेस को तो गांधीजी का भी पूरा इतिहास मालूम नहीं है। कांग्रेस ने गांधीजी के इतिहास को भी गलत तरीके से प्रदर्शित किया है। बीजेपी ने गांधीजी का सही इतिहास पढ़ाया है।’

विज्ञापन

मंत्री ने दिया चैलेंज

वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार ने वामपंथियों को चैलेंज देते हुए कहा कि ‘भारत की खोज वास्कोडिगमा ने नहीं की थी। भारत के लोग पहले विदेश आ गए थे। लेकिन गलत इतिहास पढ़ाया गया। हम परशुराम जी , महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ायेंगे।’

बता दें कि कांग्रेस स्कूली किताबों में वीर सावरकर का पाठ पढ़ाए जाने का विरोध कर रही है। लेकिन बीजेपी अब अपने फैसले पर अडिग हो गई है। इसके अलावा बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधना भी शुरू कर दिया है। चुनावी साल में यह मुद्दा तेजी से प्रदेश की सियासत में छा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ