MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में जमकर बयानबाजी हो रही है। कमलनाथ ने कल उज्जैन की सभा में चक्की वाला बयान देकर प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। जिसके बाद बीजेपी नेता और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार किया है।
उनका कल नहीं आने वाला है: नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘पुलिस और अधिकारियों पर टिप्पणी करना कमलनाथ को शोभा नहीं देता, कमलनाथ बुजुर्ग आदमी हैं मिक्सर का जमाना आ गया लेकिन वह अभी तक चक्की पर ही अटके हैं। कमलनाथ की चक्की के दोनों पांव टूट गए हैं, यह तय मानकर चलें उनका कल आने वाला नहीं है।’
नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को दी सलाह
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘ये वही है जो कहते थे कि अगला 15 अगस्त पर हम झंडा फहराएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के छिंदवाड़ा दौरे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि कमलनाथ अभी छिंदवाड़ा में हारे हैं उसकी समीक्षा करने जा रहे हैं, मैं उनको सलाह देना चाहता हूं कि वह छिंदवाड़ा में थोड़ा समय दे।
क्योंकि आने वाले वक्त में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान छिंदवाड़ा में ही होगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उद्योगपति कमलनाथ जी का पुलिसकर्मियों के साथ प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार धमकाना उनकी खिसियाहट को दिखा रहा है।’
वहीं भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधकर मारने की घटना पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘भोपाल में गले में पट्टा बांधकर हिंदू युवक को भौंकने के लिए बाध्य करने जैसी अमानवीय घटना पर भी चचाजान दिग्विजय सिंह जी से लेकर दिल्ली से भोपाल तक किसी भी कांग्रेसी ने एक शब्द भी कहना जरूरी नहीं समझा। पूरे मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रदेश में ऐसी घृणित मानसिकता वालों को कुचल दिया जाएगा।’
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
15 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines