MP Police PHQ banned Cash Transactions: रोजमर्रा की चीजों के लिए आज भी ज्यादातर लोग कैश का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अगले साल की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में यह नियम बदलने वाले हैं। जी हां, एमपी पुलिस ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार पेट्रोल पंप से लेकर LPG गैस सिलेंडर खरीदने और पुलिस कैंटीन में नगद का लेन-पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
नए साल से लागू होंगे नियम
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने पेट्रोल पंप, गैस रिफिलिंग स्टेशन, सुपर मार्केट जैसी जगहों पर नगद लेन-देन बंद करने का ऐलान किया है। यह नए नियम 1 जनवरी 2025 से पूरे प्रदेश में लागू किए जाएंगे। एमपी पुलिस ने घपले और घोटालों को कंट्रोल में रखने के लिए यह फैसला सुनाया है।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर अनंतनाग में 2 विदेशी आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता
PHQ ने जारी किए आदेश
कैश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भोपाल पुलि हेडक्वाटर (PHQ) ने जारी किया है। हालांकि यह नियम सिर्फ पुलिस के अशासकीय संस्थानों पर लागू होंगे। यानी आम आदमी पर इन बदलावों का असर नहीं पड़ेगा। हालांकि पुलिस वालों को सख्ती के साथ इसका पालन करना होगा।
कहां-कहां लागू होंगे नियम?
सूत्रों के अनुसार PHQ ने गबन होने के बाद यह फैसला लिया है। 1 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश के सभी पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, LPG गैस, पुलिस गैस रिफिलिंग केंद्र, सुपर मार्केट और पुलिस परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगद लेन-देन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इससे घोटाले के आसार नहीं रहेंगे। साथ ही पुलिस विभाग में पारदर्शिता बनी रहेगी। जिन गतिविधियों का टर्नओवर 6 लाख से ज्यादा है, उन पर यह नियम लागू होंगे।
पंचमढ़ी में होगा नगद लेन-देन
PHQ का कहना है कि राज्य में घपले-घोटालों और गबन को रोकने के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। पंचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में यह नियम लागू किए जाएंगे। हालांकि पंचमढ़ में कैश का लेन-देन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- कनाडा में ड्रग्स की सुपर लैब का भंडाफोड़! 4 हजार करोड़ की ड्रग्स के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines