Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
MP News: शाजापुर से मजदूरी करने भोपाल आए एक युवक ने चोरी करना शुरू कर दिया था। युवक ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे काम नहीं मिल रहा था, इसलिए उसने चोरी का रास्ता चुन लिया। पहले वह गाड़ियां चुरा रहा था। लेकिन बाद में उसने भैंस की चोरी भी कर ली, लेकिन इस बार वह फंस गया।
युवक ने पहले भोपाल में तीन मोपेड स्कूटी पर भी हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर असफाख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाड़ी शाहजहांनाबाद, अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से चुराई थीं।
टीआई सौरभ पांडे के मुताबिक मिलिट्री गेट के पास रहने वाले दुर्गा यादव ने एफआईआर दर्ज करवाई थी कि उनकी एक भैंस चोरी हुई है। एफआईआर के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने शुरू किए तो एक युवक भैंस चोरी करता नजर आया। जिसके बाद सिंधी कॉलोनी के पास एक युवक भैंस के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो उसने उसका नाम अशफाक खरदोन खुर्द शाजापुर का रहने वाला बताया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव से मजदूरी करने आया था। जब काम नहीं मिला तो चोरी करना शुरु कर दिया। अशफाक ने बताया कि पहले तो उसने गाड़ियां चुराई थी। लेकिन जब उसे भैंस दिखी तो उसने भैंस चुरा ली। क्योंकि उसकी कीमत ज्यादा थी। युवक ने भैंस के अलावा तीन मोपेड चोरी करना भी भी कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2.30 लाख रुपए कीमत का माल बरामद कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।